नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन संभव है।
खड़गे ने कहा, “हम हाईकमान से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। मैं गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत से मिलने जा रहा हूं और हम इस पर चर्चा करेंगे।”
हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करना अभी जल्दबाजी होगी। मतगणना के अभी तक के रुझानों में भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस से आगे है।
dharmpath.com dharmpath