कांग्रेस डूब चुकी, सपा को डूबने से अब कोई नहीं बचा सकता : भाजपा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। अस्पतालों में डॉक्टर और दवा नहीं है। साथ ही अस्पतालों में अव्यवस्थाओं की भरमार है। प्रदेश में सड़कों का पता नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे प्रदेश में हुए घोटालों पर जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था का नामोनिशान नहीं बचा है। अखिलेश सरकार ने भर्तियों में गड़बड़ी करने का काम किया है।

प्रेसवार्ता के दौरान केशव ने यह भी कहा कि राम मंदिर उनकी आस्था का विषय है, लेकिन निर्माण को लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।

केशव ने आरोप लगाया कि गायत्री प्रजापति ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है, लेकिन गायत्री प्रजापति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। गायत्री के भ्रष्टाचार और घोटालों में मुख्यमंत्री दफ्तर भी शामिल था। मौर्य ने पूछा कि प्रदेश में हुए घोटालों की रकम किन नेताओं के खाते में गई।

केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग को आगे आना पड़ेगा। वहीं मौर्य ने चुनाव आयोग से उप्र पुलिस डीजीपी जावेद अहमद को हटाने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493