कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

पुणे, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पुणे पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता रोहित डी. तिलक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “हां, उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा-376 के तहत दुष्कर्म और अन्य मामले सोमवार रात 11.15 बजे दर्ज किए गए। मामले की जांच जारी है।”

आरोपी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के परपोते, महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष जयंतराव के पोते और तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ के कुलपति दीपक तिलक के बेटे हैं।

संयोग से उनकी रिश्तेदार मुक्ता तिलक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता व पुणे की महापौर हैं।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, महिला एक दशक से ज्यादा समय से अपने पति से अलग रह रही हैं और वह दो साल पहले आरोपी के संपर्क में आईं।

महिला का आरोप है कि रोहित (40) ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, मारपीट की और उसे धमकाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने रोहित को कास्बा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए दो बार टिकट दिया, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार से हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493