कांग्रेस ने आजाद की टिप्पणी का बचाव किया

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। नोटबंदी से हुई मौतों की तुलना उड़ी हमले में सैनिकों की शहादत से करने से संबंधित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी का बचाव करते हुए पार्टी ने शुक्रवार को ‘मामले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए’ भाजपा की निंदा की।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, “गुलाम नबी आजाद केवल राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता नहीं हैं, बल्कि जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। आतंकवादी उन पर 26 बार जानलेवा हमले कर चुके हैं। एक व्यक्ति जो हमेशा देश के लिए खड़ा रहा है, क्या अब हमारी यह हालत हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्णय करेगी कि कौन राष्ट्रवादी है और कौन नहीं है।”

शर्मा ने कहा, “उड़ी हमले में हमारे 19 सैनिक शहीद हुए थे, लेकिन (नोटबंदी के बाद) अब तक 47 लोग मर चुके हैं। यह शर्मनाक है कि भाजपा इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है।”

आजाद की टिप्पणी पर गुरुवार को राज्यसभा में हंगामा हुआ था। बाद में सदन ने इस टिप्पणी को हटा दिया था।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जब शुक्रवार को आजाद से माफी की मांग की तो सदन में फिर उसी तरह हंगामे का दृश्य देखने को मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493