कांग्रेस ने आप के 21 विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग की

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नियुक्त 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द करने का दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश उसके रुख का समर्थन करता है। इन विधायकों को अयोग्य करार दिया जाना चाहिए।

पार्टी के प्रवक्ता अजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, “आम आदमी पार्टी (आप) ने 21 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त कर पूरी तरह से गैरकानूनी एवं असंवैधानिक काम किया था।”

उन्होंने कहा, “आप के सभी 21 विधायकों को अयोग्य करार दिया जाना चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पार्टी जो लंबे समय से कह रही थी, दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश ने उसकी पुष्टि की है।

कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी उच्च न्यायालय द्वारा 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द किए जाने के बाद आई है। पीठ ने यह फैसला दिल्ली सरकार द्वारा इस मामले में नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल से स्वीकृति नहीं लेने की बात स्वीकार करने के बाद दिया।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अजय कुमार ने कहा, “केजरीवाल एवं उनके नेता लोकतंत्र में विश्वास का केवल उपदेश देते हैं, लेकिन वास्तव में वे संस्थानों को बर्बाद कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493