कांग्रेस ने ‘कर्ज में दबे कर्नाटक’ का निर्माण किया : मोदी

बेल्लारी(कर्नाटक), 3 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में कांग्रेसनीत सरकार पर केवल ‘कमीशन और घूस’ से संचालित होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस कर्नाटक को ‘कर्ज में दबा हुआ राज्य’ बनाने की जिम्मेदार है।

बेल्लारी(कर्नाटक), 3 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में कांग्रेसनीत सरकार पर केवल ‘कमीशन और घूस’ से संचालित होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस कर्नाटक को ‘कर्ज में दबा हुआ राज्य’ बनाने की जिम्मेदार है।

प्रधानमंत्री ने बेल्लारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कर्नाटक सरकार एक ‘सीधा रुपया सरकार’ है। यहां पर प्रत्येक नौकरी केवल पैसा, कमीशन और घूस देने से मिलती है। कांग्रेस ने कर्नाटक को कर्ज से दबा हुआ राज्य बना दिया। “

हिंदी में 40 मिनट तक दिए भाषण में मोदी ने हजारों लोगों को संबोधित किया और राज्य में उन्होंने अवैध खनन के मामले में बढ़ोतरी होने की ओर इशारा किया। उनके भाषण को कन्नड़ में अनुवाद किया गया।

उन्होंने कहा, “राज्य में अवैध खनन में बढ़ोतरी हो रही है और वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार इसके लिए एक मजबूत खनन नीति भी तैयार नहीं कर पा रही है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “सिद्धारमैया सरकार राज्य में पीने और सिंचाई के लिए समुचित जल आपूर्ति भी मुहैया नहीं करा सकी।”

उन्होंने कांग्रेस पर केवल मतों के लिए दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग के बारे में बात करने का आरोप लगाया।

मोदी ने कहा, “कांग्रेस वोट-बैंक राजनीति कर रही है और जाति के आधार पर लोगों को बांट रही है। पार्टी जनजातीय समुदाय और ओबीसी को लेकर असंवेदनशील है।”

उन्होंने कहा, “कर्नाटक में ‘सोई हुई सरकार’ ने केंद्र सरकार द्वारा आवंटित राशि का भी सही तरीके से उपयोग नहीं किया।”

मोदी लगातार दूसरे दिन राज्य में भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493