कांग्रेस ने दिल्ली के कानून मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस समर्थकों ने गुरुवार को दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। जितेंद्र सिंह पर आरोप है कि उनकी कानून की डिग्री फर्जी है।

हाथों में ताख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने तोमर और आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस समर्थकों ने ने केजरीवाल से मंत्री को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने तोमर के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर केजरीवाल पर निशाना बनाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा, “केजरीवाल इस मुद्दे पर कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं। उन्होंने तोमर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिनके पास कानून की फर्जी डिग्री है। हम चाहते हैं कि तोमर को जल्द से जल्द हटाया जाए।”

बिहार के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में बताया था कि उनका अस्थाई प्रमाणपत्र वास्तविक नहीं है। साथ ही बताया कि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं है। तोमर ने दावा किया है कि उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से अपनी कानून की पढ़ाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493