इंदौर । प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा व प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कल रात को जीआरपी थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से अपने सहकर्मियों को न्याय दिलाने को लेकर पहुचे मीडियाकर्मियों की अकारण विभत्स पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा शासनकाल में प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ भी सुरक्षित नहीं है क्या रक्षक भक्षक बन गये हंै क्या ऐसे ही अच्छे दिन आने वाले है।
dharmpath.com dharmpath