सेना भर्ती रैली का आयोजन

imagesभोपाल :भोपाल में सेना भर्ती रैली का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय भोपाल के द्वारा 3 मई से 8 मई 2014 तक एन.सी.सी.परेड ग्राउंड पिपलानी पेट्रोल पम्प के सामने भेल भोपाल में किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में भोपाल संभाग के समस्त जिले एवं छिंदवाड़ा जिले के आवेदक शामिल होंगे। इस दौरान सैनिक सामान्य डयूटी (मेट्रिक) और ट्रेडसमेन तथा सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर आदि की भर्ती की जावेगी। भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उसकी छाया प्रतियां सहित भर्ती स्थल पर अपने जिले के लिए निर्धारित दिनांक को सुबह 4:00 से 5:00 बजे तक भर्ती स्थल पर उपस्थित हों।

 भोपाल और बैतूल जिले के लिए 03 मई 14, सीहोर और हरदा जिले के लिए 4 मई 14, छिंदवाड़ा और होशंगाबाद जिले के लिए 05 मई 14, तथा राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिले के लिए 06 मई,14 को सैनिक सामान्य डयूटी(मेट्रिक) और ट्रेडसमेन की भर्ती के लिए उपरोक्तानुसार तिथियां निर्धारित की गई हैं । इसके अलावा राजगढ़, भोपाल, हरदा,रायसेन, छिंदवाड़ा, विदिशा,बैतूल, होशंगाबाद और सीहोर के लिए 07 मई 14 को सैनिक तकनीकी और सैनिक लिपिक (क्लर्क)/स्टोर कीपर तथा 8 मई 14 को ट्रेडसमेन एप्पटीटयुट टेस्ट की तिथि निर्धारित की गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493