कांग्रेस ने बाबारिया को मध्य प्रदेश का प्रभारी चुना

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने एआईसीसी सचिव दीपक बाबरिया को शनिवार को उन्हें मोहन प्रकाश की जगह मध्यप्रदेश का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया।

बाबरिया, गुजरात से आते हैं और केरल में पार्टी के प्रभारी सचिव भी रहे थे। पार्टी के सचिव जुबैर खान और संजय कपूर उनकी मदद करेंगे।

पर्टी से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश में पार्टी मामलों की देखभाल के लिए एक नई टीम का गठन किया है।” विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि मध्यप्रदेश के महासचिव और सचिव प्रभारी, प्रकाश और राकेश कालिया को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

गुजरात इकाई के प्रमुख भरत सोलंकी ने ट्वीट किया, “नव-नियुक्त एआईसीसी महासचिव दीपक बाबरिया को बधाई। मुझे यकीन है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस मध्यप्रदेश में भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।”

मध्यप्रदेश में अगले वर्ष होने वाले चुनाव कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। वह राज्य में हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493