कांग्रेस ने बाबा साहेब तक का अपमान किया : भाजपा

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अनुसूचित जाति के लोगों के विकास और कल्याण के नाम पर सिर्फ पाखंड किया है, कांग्रेस वह दल है, जिसने डॉ. अंबेडकर को भी अपमानित करने का मौका नहीं गंवाया था।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित राज्य इकाई के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो के पदभार ग्रहण समारोह में चौहान ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने निरंतर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ पाखंड किया है। इतना ही नहीं, समाज के वंचित वर्ग के उत्थान में अपना संपूर्ण जीवन खपा देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का कोई मौका नहीं गंवाया।

उन्होंने भाजपा को अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण का पक्षधर बाते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा है, जिसने बाबा साहब की गरिमा और सम्मान की स्थापना के लिए पूर्ण निष्ठा से काम किया। भाजपा की सत्ता में भागीदारी होने के बाद ही अटलजी के प्रयासों से बाबा साहब को भारत रत्न दिया जा सका।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर का विरोध किया और उन्हें लोकसभा में नहीं पहुंचने दिया। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रयासों से वे संसद में पहुंचे थे। यह भी एक विचारणीय प्रश्न है कि अंबेडकर के संविधान रचयिता के रूप में जो सम्मान मिलना था, कांग्रेस ने नहीं मिलने दिया।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कांग्रेस और विपक्ष पर समाज के विखंडन के लिए तरह-तरह का भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493