कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट सजावट पर नहीं दिए : कमलनाथ

भोपाल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ महिलाओं को टिकट दिए जाने के सवाल पर विवादित बयान दे गए और उन्होंने कहा कि महिलाओं को टिकट ‘कोटा और सजावट के आधार पर नहीं दिए हैं।’

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी किए जाने के सवाल पर कांग्रेस दफ्तर में सवांददाता सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा, “कांग्रेस ने चुनाव जीतने वाली महिलाओं को टिकट दिया है, न कि कोटा और सजावट के आधार पर।”

ज्ञात हो कि राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भाजपा ने 27 और कांग्रेस ने 25 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

कमलनाथ के बयान पर भाजपा नेता और पूर्व विधायक राजो मालवीय ने आक्रोश भरे अंदाज में कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाएं मान-सम्मान से देखी जाती हैं, सजावट की वस्तु नहीं होतीं, मगर दुर्भाग्य है कि कांग्रेस की मानसिकता इतनी निकृष्ट हो चुकी है कि वे महिलाओं को सजावट की वस्तुएं मानने लगे। कमलनाथ के बंगाल में महिलाओं को सजावट की वस्तु माना जाता होगा, मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493