कांग्रेस ने मोदी से महाराष्ट्र के किसानों संग दिवाली मनाने को कहा

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त मराठावाड़ा क्षेत्र के किसानों की परेशानी समझने के लिए इस बार दिवाली उनके साथ मनाने के लिए ‘आमंत्रित’ किया।

पार्टी की जन संघर्ष यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सोमवार को परभनी में कहा, “प्रधानमंत्री ने कल (रविवार को) अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को हैप्पी दिवाली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन भीषण जल संकट से जूझ रहे मराठावाड़ा के किसान प्रकाश का यह त्यौहार कैसे मनाएंगे।”

उन्होंने मोदी से राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए तत्काल केंद्र से सहायता की घोषणा करने का आग्रह किया। चव्हाण ने राहत पैकेज, शुद्ध पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति को राज्य के कृषक समुदाय के लिए दिवाली का सर्वश्रेष्ठ उपहार बताते हुए इसकी मांग की।

चह्वाण ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार के चार साल पूरे होने (31 अक्टूबर) के मौके पर पत्रकारों को साक्षात्कार देने के लिए आलोचना की और उन्हें सूखा पीड़ित क्षेत्रों में राहत कार्यो की खुद देखरेख करने के लिए कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मुंबई में साक्षात्कार देने के बजाए उन्हें खुद किसानों की परेशानी सुनने के लिए मराठावाड़ा में होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493