कांग्रेस ने लॉन्च किया छात्रों की गूंज अभियान

भोपाल-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी “छात्रों की की गूंज” अभियान का शुभारंभ किया। यह 40 दिनों का अभियान देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्रों, अभ्यर्थियों, कोचिंग हब, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच चलाया जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और NSUI के राष्ट्रीय सह प्रभारी अंशुल त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर इस कैंपेन की जानकारी दी।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बताया कि यह अभियान उन छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों की आवाज है जिनकी मेहनत बार बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, रिजल्ट में देरी, भर्ती अटकने और एनटीए की नाकामी के कारण बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि छात्र कोई एहसान नहीं मांग रहे। वे सिर्फ निष्पक्ष परीक्षा और तय समय पर भर्ती मांग रहे हैं।

मसूद ने कहा कि नीट यूजी 2026 ने परीक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट और गहरा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पारदर्शिता और सुधार के नाम भारत के छात्रों पर थोपा था, लेकिन यह संस्था आज करोड़ों छात्रों के लिए National Trauma Agency बन चुकी है। देशभर में पिछले वर्षों में लगभग 89 से अधिक पेपर लीक और परीक्षा घोटाले सामने आए, लेकिन आज तक किसी बड़े सरगना, राजनीतिक संरक्षण देने वाले व्यक्ति या पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश नहीं हुआ। गिरफ्तार हुए तो सिर्फ छोटे दलाल और मोहरे, जबकि असली किंगपिन और भाजपाई संरक्षक हमेशा बचते रहे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493