देश के कई हिस्सों में पहुंचा मानसून

नई दिल्ली – देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका असर कई राज्यों में साफ दिखाई देने लगा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लेकर अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों तक भारी बारिश हो रही है. कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान 19 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है

आईएमडी के ताजा मॉनसून ट्रैकर और मैप के अनुसार 25 जून तक मॉनसून की उत्तरी सीमा अरब सागर से होते हुए सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी और नेपाल सीमा के पास तक पहुंच चुकी है. मैप में दिखाया गया है कि मॉनसून सामान्य तारीखों के मुकाबले कई क्षेत्रों में अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है. देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने लगी है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर अभी पूरी तरह मॉनसून की चपेट में नहीं आया है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून गुजरात के और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाकी क्षेत्रों, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आगे बढ़ सकता है. मॉनसून की यह प्रगति खेती-किसानी के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है. जिन इलाकों में लंबे समय से गर्मी और सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी, वहां बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. किसानों को भी खरीफ फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493