कांग्रेस फिर सत्ता में वापस आएगी : चांडी

कोट्टायम(केरल), 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि अगले माह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल कर फिर से सत्ता में वापस आएगी।

कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरने के बाद अपने संबोधन में चांडी ने कहा कि वह इस बात के लिए आश्वस्त हैं कि पुन: सत्ता में वापस आकर कांग्रेस इतिहास रचेगी।

सामान्यत: केरल के मतदाता प्रत्येक चुनाव में एक नई सरकार को चुनते हैं।

चांडी ने संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेसनीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा सत्ता में फिर वापस आएगी। लोग हम लोगों को एक अवसर और देंगे।”

चांडी पुथुपल्ली से रिकार्ड 11वीं बार विधानसभा का चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अपने गृह क्षेत्र से वह 1970 से लगातार जीत रहे हैं।

चांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री व माकपा नेता वी. एस. अच्युतानंदन से कहा कि वह उनके (चांडी) और उनके मंत्रिमंडलीय सदस्यों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाना बंद करें।

मुख्यमंत्री ने अच्युतानंदन पर एक लाख रुपये की मानहानि का दावा ठोंका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493