11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाने के ऐलान पर शिवपाल ने कहा, “मैं अपना चुनाव प्रचार कर रहा हूं और सपा से चुनाव लड़ रहा हूं। हम आगे चलकर चुनाव के बाद पार्टी को मजबूत करेंगे।”
शिवपाल ने इस सवाल का सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया और सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि सपा अब नई पार्टी तो हो ही गई है।
विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के सवाल पर शिवपाल ने कहा, “फैसला जनता को लेना है। जनता जो निर्णय लेगी हम स्वीकार करेंगे।”
उन्होंने कहा, “अपने अलावा बाकी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने का फैसला बाद में लेंगे।”
मुलायम के सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के सवाल पर शिवपाल ने कहा, “इस बारे में दो दिन से नेताजी से बात नहीं हुई है।”
कांग्रेस और सपा के गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा, “कांग्रेस की हैसियत चार सीटों से ज्यादा नहीं थी। लेकिन जब हमारे लोगों को 45-46 टिकट कटे हैं तो दिक्कत हुई है।”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा नेताजी और पार्टी को धोखा दिया है।”
dharmpath.com dharmpath