कांग्रेस मेघालय में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी : कमलनाथ

शिलांग, 3 मार्च (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शनिवार को अपने मकसद में कामयाब होने पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस मेघालय में अगली सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश करेगी।

मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को आए नतीजों में वहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है।

कमलनाथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और मुकुल वासनिक के साथ मेघालय पहुंचे हैं। वे यहां खंडित जनादेश के बीच प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के अपने प्रयास में मेघालय के सभी क्षेत्रीय दलों के संपर्क में हैं।

कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा ने वाममोर्चा को सत्ता से बेदखल कर दिया है लेकिन त्रिपुरा की जनता को जल्द ही समझ में आ जाएगा कि उनको गहरा आघात लगने वाला है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस त्रिपुरा में मुख्य मुकाबले में नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493