कांग्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश में बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दूर

भोपाल/जयपुर, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान में ज्यादा सीटें जीतकर बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन यह सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से दूर है।

भोपाल/जयपुर, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान में ज्यादा सीटें जीतकर बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन यह सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से दूर है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा के 230 सीटों के लिए आए परिणाम में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को 109 सीटों पर सिमट गई।

कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी से समर्थन ले सकती है। बसपा ने अकेले चुनाव लड़ा और दो सीटें जीतीं। वहीं, सपा ने एक सीट जीती है। सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत है।

कांग्रेस चार निर्दलीय उम्मीदवारों को भी अपने पाले में करने की कोशिश कर सकती है, जिनमें से अधिकांश कांग्रेस विरोधी हैं।

पार्टी ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखा।

इसी तरह, 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं, जबकि इसके चुनाव पूर्व सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने एक सीट जीती है। भाजपा ने 73 सीटें जीती हैं।

राजस्थान में 101 सीटों के आंकड़े को पार करने के लिए कांग्रेस छह सीट जीतने वाली बसपा या 13 निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क कर सकती है जिनमें से यहां भी अधिकांश कांग्रेस विद्रोही है।

छत्तीसगढ़ में, जहां भारतीय जनता पार्टी ने 15 वर्षों तक शासन किया था, कांग्रेस ने दो-तिहाई सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा महज 15 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493