कांग्रेस-वाममोर्चे के गठबंधन प्रस्ताव की तृणमूल ने उड़ाई खिल्ली

कोलकाता, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में गठजोड़ के सुझाव का सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को उपहास उड़ाया। तृणमूल ने इसे पतन की ओर जा रही पार्टियों का निराशाजनक उपाय बताया है।

तृणमूल सचिव पार्था चटर्जी ने कहा, “उनका तो पहले से ही वाम मोर्चा है। मुझे ताज्जुब है कि अब वे एक और मोर्चे के लिए क्यों रो रहे हैं। माकपा राजनैतिक रूप से दिवालिया पार्टी है और गर्त में जा रही है। यह सब किसी तरह बचे रहने के लिए किए जा रहे निराशाजनक उपाय हैं।”

तृणमूल का बयान माकपा के पांच दिवसीय अधिवेशन के बाद सामने आया है। माकपा ने कहा है कि वह तेजी से बदलते राजनैतिक घटनाक्रम में लचीली रणनीति अपनाएगी। जबकि, राज्य की कांग्रेस इकाई ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर वाम मोर्चे से तालमेल की वकालत की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493