कांग्रेस सत्ता की भूखी है : शाह

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पार्टी को सत्ता की भूखी बताया।

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पार्टी को सत्ता की भूखी बताया।

अमित शाह ने यहां कांग्रेस की रैली से पहले ट्वीट कर कहा, “एक वंश व उनके दरबारी, जिन्हें एक के बाद दूसरे राज्य से जनादेश के जरिए सत्ता से बेदखल किया गया, वह अब ‘जन आक्रोश’ (लोगों के क्रोध) का प्रतिनिधित्व करने का नाटक कर रहे हैं। आज की कांग्रेस की रैली कुछ नहीं, बल्कि एक ‘परिवार आक्रोश’ रैली है, जो उनकी बढ़ती अप्रासंगिकता को उजागर करती है।”

भारतीय जनता पार्टी नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी पार्टी के सिर्फ अपनी सत्ता की भूख की प्रकृति के कारण देश के हर संस्थान को रौंद डालने के प्रयास के लिए मांफी मांगने की मांग की।

उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस जन आक्रोश देखना चाहती है तो उसे एक के बाद एक चुनावी नतीजों को देखना चाहिए, जहां उनकी पार्टी देश में व्यापक रूप से हार गई है।”

उन्होंने कहा, “लोग अब कांग्रेस के झूठ, खोखले वादों, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं कर रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493