कांग्रेस सांसद नहीं करते होमवर्क : भाजपा

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को विपक्षी दल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि संसद सत्र में शामिल होने से पहले वे होमवर्क नहीं करते।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने चर्चा के लिए नोटिस दिया। इसमें चर्चा के लिए किसी के इस्तीफे की मांग नहीं थी, जबकि वे सदन में नारेबाजी और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करते रहे। दरअसल, उन्होंने अपना होमवर्क नहीं किया और वे अपने ही जाल में उलझकर रह गए।”

उन्होंने कहा, “वे संसद का समय बर्बाद कर रहे हैं, जिसके लिए देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपना होमवर्क करके आएं और संसद की कार्यवाही बाधित करने की जगह चर्चा होने दें।”

विपक्ष ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के साथ संबंधों को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग करते हुए गुरुवार को भी हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493