कांटे को युनाइटेड में लाना चाहते थे मोरिंहो

लंदन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी से करार करने वाले फुटबाल खिलाड़ी गोलो कांटे ने कहा है कि उन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड के नए कोच जोस मोरिंहो का उनके साथ जुड़ने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

खिलाड़ी के मुताबिक, मोरिंहो ने उन्हें इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के विजेता क्लब लीसेस्टर सिटी से युनाइटेड में आने के लिए 2.5 करोड़ डालर से ज्यादा का प्रस्ताव दिया था।

लेकिन मोरिंहो के लाख कहने पर भी कांटे ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पिछले सत्र में पहली बार ईपीएल का विजेता बना लीसेस्टर की जीत में कांटे ने अहम भूमिका निभाई थी।

द इंडिपेंडेंट ने शुक्रवार को कांटे के हवाले से लिखा, “मोरिंहो का प्रस्ताव मिलना गर्व की बात है। मुझे पहले ही बता दिया गया था कि वह किस तरह मुझे प्रस्ताव देंगे, बावजूद इसके यह अच्छा था। मैंने उनके हर उस तर्क को सुना जिसके जरिए वह मुझे बताना चाह रहे थे कि मुझे युनाइटेड में क्यों जाना चाहिए। लेकिन मैं लीसेस्टर में बने रहने या चेल्सी में जाने को लेकर अड़ा रहा।”

कांटे ने चेल्सी के साथ 2.9 करोड़ पाउंड में करार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493