पणजी, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने ब्राजील की विश्व विजेता टीम के फुटबाल खिलाड़ी लूसिओ के साथ लीग के आने वाले तीसरे संस्करण के लिए करार किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की।
लूसिओ क्लब के साथ मर्की खिलाड़ी के तौर पर जुड़ेंगे। ब्राजीलियाई खिलाड़ी का यह क्लब के साथ दूसरा सत्र होगा।
उन्होंने 2015 में आईएसएल में गोवा के साथ ही कदम रखा था और अपने हमवतन खिलाड़ी जिको के नेतृत्व में खेले थे।
लूसिओ के पास यूरोप के शीर्ष क्लबों में खेलने का अनुभव है। उन्होंने अपने देश के लिए 105 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और ब्राजील को 2002 में विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
जिको को गोवा का कप्तान निुयक्त किया गया था और उन्होंने अपनी टीम को पिछवे सत्र में फाइनल तक पहुंचाया था।
लूसिओ ने एक बयान में कहा है, “मैं एफसी गोवा के साथ दोबारा जुड़ कर काफी खुश हूं। हमारा पिछला टूर्नामेंट अच्छा रहा था। मुझे उम्मीद है कि हम इस बार विजेता बनेंगे। सफलता के लिए हमें निरंतर रहने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम जिको के नेतृत्व में इस साल भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath