सेंट जॉन (एंटिगा), 2 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल मुइरहेड अपने पद से इस्तीफा देंगे।
बोर्ड ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, डब्ल्यूआईसीबी ने एक बयान में कहा है कि मुइरहेड अपना करार बढ़ाना नहीं चाहते और इसी साल 14 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा देंगे।
वह पिछले चार साल से इस पद पर बने हुए थे।
बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) इस बात की घोषणा करता है कि बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल मुइरहेड अपना कार्यकाल बढ़ाना नहीं चाहते हैं और वह इसी वर्ष 14 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा देंगे।”
बयान में कहा गया है, “मुइरहेड ने बोर्ड के साथ अपने कार्यकाल को चुनौतीपूर्ण और रोचक बताया है।”
dharmpath.com dharmpath