कांधला से भी हुआ है पलायन : भाजपा सांसद

लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कैराना सांसद हुकुम सिंह ने अब कांधला से भी पलायन की सूची जारी की है। हुकुम ने कहा कि कैराना ही नहीं, कांधला से भी 63 लोग पलायन कर गए हैं।

हुकुम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने इससे पूर्व कैराना के 346 लोगों की सूची जारी की थी, जिसका सत्यापन प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है।

हुकुम ने प्रशासन पर लोगों पर डराने-धमकाने, एक ही नाम के दो लोगों को खड़ा करने और वास्तविकता से मुंह चुराने का आरोप लगाया। हुकुम ने यह भी कहा कि वह कैराना की सत्यापित सूची जारी करेंगे।

दरअसल, पिछले दिनों भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने दावा किया था कि कैराना में रंगदारी, बढ़ते अपराध और अपराधियों को सत्ता के संरक्षण के कारण एक वर्ग के लोगों को कैराना से पलायन करना पड़ रहा है।

उन्होंने ऐसे 250 पीड़ित परिवार होने का दावा किया था। इसके बाद वे गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे और उन्हें पीड़ित परिवारों की सूची सौंपी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493