कांस्टेनटाइन ने खिलाड़ियों, एआईएफएफ को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से टीम के खिलाड़ियों तथा अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) का शुक्रिया अदा किया है।

कांस्टेनटाइन ने सोमवार को ही भारतीय फुटबाल टीम के एएफसी एशियन कप के पहले दौर से ही बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांस्टेनटाइन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “बीते चार साल में हमारी हमारी भारतीय फुटबाल ने जो हासिल किया है उस पर मुझे गर्व है। मैं एआईएफएफ, खिलाड़ियों, हमारे सपोर्ट स्टाफ और सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं। जय हिंद।”

भारत पहली बार एएफसी एशियन कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के मुहाने पर खड़ी थी। उसे इसके लिए ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में बहरीन से ड्रॉ खेलना था। टीम के पक्ष में सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन प्रणॉय हल्दार की एक गलती से बहरीन को आखिरी मिनट में पेनाल्टी मिली जिस पर गोल हुआ और भारत को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493