रणजी ट्रॉफी : उत्तर प्रदेश ने पहले दिन बनाए 340/7

लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। रिंकू सिंह (150) की दमदारी पारी ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच के पहले दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश को सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे मैच में संभाल लिया।

उत्तर प्रदेश ने दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 340 रनों के साथ किया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश ने 54 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद रिंकू और प्रियम गर्ग ने बेहतरीन साझेदारी कर टीम को पहले दिन ही ढेर होने से बचा लिया।

दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी की। प्रियम को चेतन साकारिया ने अर्धशतक नहीं लगाने दिया। उन्होंने 93 गेंदों की पारी में सात चौके मारे।

रिंकू 284 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्हें कमलेश माकवाना ने अपना शिकार बनाया। रिंकू ने अपनी पारी में 161 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके लगाए।

उनके बाद उपेंद्र यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। सटम्प्स तक सौरभ कुमार 26 और शिवम मावी 28 रन बनाकर नाबाद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493