कांस्टेबल ने सर्वोच्च न्यायालय परिसर में गोली मार खुदकुशी की (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उस समय वह ड्यूटी पर था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंदपाल सिंह (45) पिछले डेढ़ साल से अदालत में प्रतियुक्त थे। उन्होंने सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने कहा कि घटना शीर्ष न्यायालय के गेट ‘जी’ के पास घटित हुई।

उत्तर प्रदेश में बागपत के रहने वाले सिंह अपनी परिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान थे। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सिंह की सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होनी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493