लॉस एंजेलिस, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर के बंगले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, जिस समय यह शख्स बंगले में घुसने की कोशिश कर रहा था। काइली (19) अपने परिवार के साथ छुट्टियों का भरपूर मजा ले रही थी तभी एक शख्स उनके सुरक्षा गेट के सामने दिखाई दिया।
सूत्रों के मुताबिक, इस शख्स को काइली के घर के सामने कम से कम 10 बार देखा गया, जिसके बाद इसने घर में घुसने की कोशिश की।
पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है लेकिन इसे जमानत पर रिहा करने से पहले इसकी मनोरोग संबंधी जांच की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath