मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का जोर, धूप से राहत

भोपाल, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह सर्द हवाओं का जोर रहा और धूप राहत देने वाली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर बने रहने के साथ कोहरा छाने व पाला पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार सुबह सर्द हवाओं का असर रहा। आसमान साफ होने की वजह से धूप खिलकर निकली, जिसने ठंडी हवाओं से राहत दिलाई। राज्य का बहुत बड़ा हिस्सा इस वक्त शीत लहर की चपेट में है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान सर्द हवाओं में कोई कमी नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर शीतलहर का असर बने रहने व कोहरा व पाला पड़ने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, इंदौर में 8.5 डिग्री, ग्वालियर में 5.9 डिग्री और जबलपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री, इंदौर में 23.8 डिग्री, ग्वालियर में 24.5 डिग्री और जबलपुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493