‘काका मुतई’ से प्रभावित करण जौहर

चेन्नई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्मनिर्माता करण जौहर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म ‘काका मुतई’ से काफी प्रभावित हैं।

करण ने सोमवार को अपने ट्वीटर पेज पर लिखा, “काका मुतई अद्भुत फिल्म है। इस फिल्म को देखकर पूरी तरह से हिल गया हूं। बड़े दिल के साथ एक छोटी फिल्म।”

यह फिल्म दो लावारिस बच्चों के पहली बार पिज्जा खाने की कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन एम.मणिकंदन ने किया है।

यह फिल्म पांच जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तमिलनाडु के सिनेमाघरों में पहले सप्ताहांत में लगभग तीन करोड़ रुपये की कमाई की है।

अभिनेता धनुष और फिल्म निर्माता वेत्रीमारन ने संयुक्त रूप से ‘काका मुतई’ का निर्माण किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493