चेन्नई, 8 जून (आईएएनएस)। बहुप्रशंसित एवं सफल मराठी फिल्म ‘बालक पालक’ का तेलुगू एवं तमिल रीमेक बनेगा। रीमेक का निर्देशन श्रीकांत वेलगलेती करेंगे। वह पूर्व में ‘ऊट पटांग’ फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “तेलुगू में फिल्म का संभावित नाम ‘बीएफ’ है। निर्देशक श्रीकांत इस वक्त मुख्य कलाकारों के चयन में व्यस्त हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में एक स्टार जोड़ी को लेने की योजना है।”
रवि जाधव निर्देशित ‘बालक पालक’ कुछ नाबालिगों के एक समूह में यौन शिक्षा की भूमिका में बारे में है। इसे बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख एवं उत्तंग ठाकुर ने बनाया है।
सूत्र ने कहा कि उत्तंग, कैंगरू मोशन पिक्चर्स के मोहन एस. देवांग के साथ मिलकर रीमेक का सह-निर्देशन करेंगे।
dharmpath.com dharmpath