चेन्नई, 28 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजल अग्रवाल और सुपरस्टार महेश बाबू की जोड़ी आगामी तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ में एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों पूर्व में तेलुगू फिल्म ‘बिजनेसमैन’ में काम कर चुके हैं।
काजल ने आईएएनएस को बताया, “हां, मैंने फिल्म साइन की है। मैं फिलहाल इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकती।”
श्रीकांत अडाला निर्देशित ‘ब्रह्मोत्सवम’ में सामंथा रुथ प्रभु और प्रणीता सुभाष भी अहम भूमिका में हैं।
पीवीआर निर्मित इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होने जा रही है। यह अगले साल मकर संक्रांति के दौरान रिलीज होगी।
महेश बाबू को इस वक्त आने वाली तेलुगू फिल्म ‘श्रीमानथुडू’ का इंतजार है, जो सात अगस्त को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath