बैडमिंटन : ज्वाला-पोनप्पा कनाडा ओपन के फाइनल में

कालगेरी (कनाडा), 28 जून (आईएएनएस)। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी यहां जारी 50 हजार डॉलर इनामी कनाडा ओपन ग्रांड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है।

ज्वाला और पोनप्पा की तीसरी वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को जापान की शिहो तानाका और कोहारू योनेमेतो की जोड़ी को 21-17, 21-16 से हराया।

इस जोड़ी ने शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में हांगकांग की चान काका का और युयेन सिन यिंग की जोड़ी को 27 मिनट में 21-19, 21-13 से हराया था।

फाइनल में ज्वाला और पोनप्पा का सामना नीदरलैंड्स की इफी मुस्कींस और सेलेना पीक से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493