गुवाहाटी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक सींग वाले गैंडे का शिकार करने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को हथियार और गोली-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी गुरुवार को वन विभाग के एक अधिकारी ने दी।
पार्क के संभागीय वन अधिकारी रोहिणी सैकिया ने कहा कि बुधवार को पार्क के अगराटोली क्षेत्र में प्रवेश करते समय तीन लोग पकड़े गए।
सैकिया ने कहा, “हमने उनके पास से तीन मोडिफाइड 303 राइफल, एक साइलेंसर और 15 चक्र जिंदा कारतूस बरामद किए। उन्होंने स्वीकार किया कि वे एक सींग वाले गैंडे का शिकार करने के लिए पार्क में घुस रहे थे।”
काजीरंगा नेशनल पार्क में पिछले साल के मुकाबले जानवरों का शिकार करने के मामलों में कमी आई है। वर्ष 2017 में 18 गैंडे मारे गए थे जबकि 2018 में छह गैंडों की हत्या की गई।
वन अधिकारियों ने 29 दिसंबर को भी सात लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से बाघ की खाल और हड्डियां बरामद हुई थीं।
dharmpath.com dharmpath