गुवाहाटी, 9 जुलाई (आईएएनएस)। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 50 फीसदी से ज्यादा भाग के बाढ़ में डूबने से उद्यान के अधिकारी पशुओं खास तौर से प्रसिद्ध एक सींग वाले गेंडा की सुरक्षा व निगरानी सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उद्यान के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने आईएएनएस से रविवार को कहा कि दो ड्रोन का इस्तेमाल पशुओं पर निगरानी व सर्तकता रखने के लिए हो रहा है, ज्यादातर जानवर पास के कार्बी एंगलोंग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “दो ड्रोन 2,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं और पांच किमी के दायरे में चित्र ले सकते हैं। वह एक बार में डेढ़ घंटे तक उड़ान भर सकते हैं। हम मौजूदा बाढ़ की वजह से पशुओं की हरकत पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath