काजोल फिल्म में जान फूंक देती हैं : नेहा धूपिया

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ की सह-कलाकार काजोल अद्भुत हैं और फिल्म में जान फूंक देती हैं।

फिल्म में नेहा विशेष भूमिका में दिखाई देंगी।

नेहा ने कहा,”मुझे लगता है कि केवल कुछ लोग हैं जो फिल्मी पर्दे के लिए बने हैं और काजोल यकीनन उनमें से एक हैं। वह फिल्म में जान फूंक देती हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर मैं कहूं कि मैं उनकी प्रशंसक नहीं हूं तो यह उचित नहीं होगा। पूरे देश में कोई भी ऐसा नहीं है, जो उनका प्रशंसक ना हो। वह असाधारण हैं, सुंदर हैं और पर्दे पर सहज दिखती हैं।”

‘हेलीकॉप्टर ईला’ 7 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493