फिल्मी सितारों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद का आह्वान किया

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 114 लोगों की मौत हो गई हैं। वहां हालात बदत्तर हैं। ऐसे में फिल्मी सितारों ने देश के लोगों से आगे आकर मदद करने का आह्वान किया है।

वरुण धवन, अनुष्का शर्मा और अभिषेक बच्चन जैसी बॉलीवुड हस्तियों से लेकर दक्षिणी फिल्म जगत के दुलकेर सलमान और सिद्धार्थ जैसे दिग्गजों ने न केवल हेल्पलाइन नंबर साझा किए बल्कि जितनी संभव हो सके, मदद करने का आग्रह किया।

प्रमुख फिल्मी हस्तियों ने ट्वीट कर लोगों से मदद करने की बात कही।

वरुण धवन : केरल में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है। राज्य को राष्ट्रीय मीडिया के ध्यान के साथ-साथ केंद्र सरकार और नागरिकों से मदद की जरूरत है। केरल के लोगों को इस तरह दुख में देखकर बुरा लग रहा है।

अनुष्का शर्मा : बाढ़ से केरल में तबाही मची हुई है। हम जो भी कर सकें, हमें करना चाहिए। केरल बाढ़।

अभिषेक बच्चन : केरल में बाढ़ से जो हो रहा है, उसे देखकर दिल रोतोहै। कृपया केरल की मदद को आगे आएं।

दुलकेर सलमान : देश की मीडिया से केरल में बाढ़ को लेकर संवेदनशील होने का आग्रह कर रहा हूं।

भूमि पेडनेकर : यह भयावह है। लोगों के लिए प्रार्थना करना ठीक है। मदद करने के लिए एकजुट होना चाहिए।

श्रद्धा कपूर : केरल बाढ़ से प्रभावित हर किसी के लिए प्रार्थना। राज्य को हमारी मदद की जरूरत है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह मदद कितनी छोटी और बड़ी है। यहां कुछ डिटेल हैं, जिनसे आप केरल के मुख्यमंत्री के राहतकोष में दान कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं।

विक्की कौशल : किसी भी तरह की आर्थिक मदद छोटी नहीं होती। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493