काटूर्निस्ट सुधीर तैलंग नहीं रहे

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात काटूर्निस्ट सुधीर तैलंग का शनिवार को निधन हो गया। आगामी 26 फरवरी को वह 56 साल के हो जाते।

तैलंग की बेटी अदिति ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने अपराह्न् 12.30 बजे अंतिम सांस ली।

अदिति ने कहा कि रविवार अपराह्न् दो बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तैलंग मस्तिष्क ट्यूमर से ग्रस्त थे और पिछले दो साल से उनका इलाज चल रहा था। एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद चिकित्सकों ने उनके स्वस्थ होने की सभी उम्मीदें छोड़ दी थीं, जिसके बाद उन्हें घर लाया गया।

अदिति ने बताया कि दो साल के उपचार के दौरान उनकी दो सर्जरी और कीमोथैरेपी भी हुई थी।

तैलंग ने हिंदुस्तान टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस सहित लगभग सभी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया था। उन्होंने अपना आखिरी काम एशियन एज के साथ किया था।

उन्होंने सबसे पहला कार्टून दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बनाया था, जिसके बाद शायद ही कोई नामचीन हस्ती रही हो जो उनकी ब्रश की धार से बची हो।

कार्टूनिंग की कला को योगदान के लिए 2004 में उन्हें ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493