काठमांडू में फंसी भारतीय यू-14 महिला फुटबाल टीम

काठमांडू, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप के बाद राजधानी काठमांडू में फंसी भारतीय अंडर-14 महिला फुटबाल टीम को स्वदेश पहुंचाने रविवार को आए भूकंप के ताजा झटकों के कारण विलंब हो रहा है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भारतीय टीम की स्वदेश वापसी के लिए एक विमान त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार को 12.30 बजे उड़ान भरने वाला था।

अधिकारी ने आगे बताया कि रविवार को आए भूकंप के ताजा झटकों के कारण लेकिन विमान उड़ान नहीं भर सका और अब 18 सदस्यीय भारतीय टीम हवाई अड्डे पर ही विमान के उड़ान भरने का इंतजार कर रही है।

भारतीय टीम भारतीय वायु सेना के विमान के जरिए स्वेदश लौटने वाली थी, लेकिन भूकंप के ताजा झटकों के कारण उनके बचाव अभियान में विलंब हो गया। अब उनकी स्वदेश वापसी की आगे की योजना के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493