नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के चार विमानों से नेपाल की राजधानी काठमांडू से 540 भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वेदश लौट आए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि रविवार को और विमान नेपाल भेजे जाने की योजना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा, “काठमांडू भेजे गए चार विमान वहां फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर लौट चुके हैं। आज (रविवार) 10 और विमानों को राहत और बचाव कर्मियों के साथ नेपाल भेजने की योजना है।”
विदेश मंत्रालय ने भूकंप नियंत्रण कक्ष के लिए एमईएकंट्रोलरूम के नाम से ट्विटर हैंडल और कंट्रोलरूमइमईए डॉट जीओवी डॉट इन के नाम से ईमेल खाता भी खोला है।
स्वरूप ने कहा, “हमने नियंत्रण कक्ष के लिए एमईएकंट्रोलरूम नेपालक्वे क शुरू किया है। आप इसमें ट्वीट कर सकते हैं या कंट्रोलरूमइमईए डॉट जीओवी डॉट इन पर ईमेल भी भेज सकते हैं।”
नेपाल भूकंप के राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं-
पश्चिम बंगाल – 1070
गुजरात – 079-23251900/ 079-23251902/14
महाराष्ट्र – 011-23380326, 022-22027990 (1/2)
तेलंगाना – 09650990016, 040-23454088
आंध्र प्रदेश – 011-23385016
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण – 011-26701728/29 (2/2)
dharmpath.com dharmpath