काठमांडू, 27 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज की उड़ान में रविवार को बम की खबर मिलने के बाद काठमांडू हवाई अड्डे पर नेपाल हवाई अड्डा प्रशासन ने हवाई जहाज को खाली कराया।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकार के प्रवक्ता देवेंद्र के.सी. ने कहा, “सभी यात्रियों को उतारने के बाद हवाई जहाज की सघन तलाशी ली गई।”
तलाशी के दौरान जहाज के अंदर कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद अधिकारी यात्रियों के सामान की तलाशी ले रहे थे।
शाम छह बजे तक सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट को रद्द कर दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath