दरोगा के बेटों पर डीयू की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

छात्रा दिल्ली के पटपड़गंज की रहने वाली है। वह विजयनगर की सेन विहार कालोनी में एक रिश्तेदार के घर होली खेलने आई थी।

छात्रा का कहना है कि जब वह घर के बाहर खड़ी थी, उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले दरोगा के तीनों बेटे उस पर फब्तियां कसने लगे, विरोध जताने पर उससे छेड़छाड़ की कोशिश की गई। जब उसने शोर मचाया तो वे वहां से भाग गए। इससे पहले दरोगा का एक बेटा उस पर कई बार ‘कमेंट्स’ कर चुका था।

छात्रा ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। छात्रा के भाइयों ने जब विरोध जताया तो दरोगा के बेटों ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की। इसके बाद छात्रा ने घटना की शिकायत विजयनगर थाने में दर्ज कराई और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विजयनगर के एसओ सुरेंद्र यादव ने कहा कि छात्रा खौफ में है, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493