कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, साथियों पर आरोप

कानपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि बेकनगंज के फजल हुसैन हाते में हिस्ट्रीशीटर शानू अपनी मां के साथ रहता था। आठ माह पूर्व उसकी शादी फुफेरी बहन निशान से हुई थी। निशा गर्भवती है और उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि रविवार की रात शानू खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इस बीच कुछ लोग वहां पहुंचे और शानू को गोलियों से भून दिया। गोली लगने से घायल शानू की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी शलभ माथुर सहित कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शानू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शानू के घरवालों ने हत्या का आरोप उसके ही कुछ साथियों पर लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493