नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पुराने कानून अड़चन पैदा करते हैं, इसलिए कानून की किताबों से इन पुराने कानूनों को हटाने के लिए सरकार कदम उठा रही है।
मोदी यहां में मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने न्यायपालिका में आम आदमी की आस्था का उल्लेख किया।
सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के भाषण का उल्लेख करते हुए कि देश के विभिन्न न्यायालयों में बड़ी संख्या में मामले लंबित पड़े हैं, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह प्रधान न्यायाधीश की चिंता को समझते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार और न्यायपालिका इन मुद्दों का समाधान खोजने के लिए साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath