कानून-व्यवस्था पर पैरोडी फिल्म ‘चिकन करी लॉ’

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। हमारे देश में समस्याओं की भरमार है, जिसे दूर करने की दिशा में कुछ नहीं हो पाता। छोटी-छोटी बातों पर हंगामा मचता है और कानून व्यवस्था खेल बनकर रह जाती है। ऐसे में इस स्थिति का फायदा उठाने वाले कानून को ‘चिकन करी’ के रूप में परोसते हैं।

इसी पर आधारित है शेखर सिरिन द्वारा निर्देशित और शंकर के.एन. द्वारा सेवन हिल्स सिने क्रिएशन्स के बैनर तले बनी ‘चिकन करी लॉ’। यह जल्द रिलीज होने वाली है।

फिल्म में न्याय के लिए संघर्ष करती एक विदेशी महिला की अमीर व भ्रष्ट लोगों के साथ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। ‘चिकन करी लॉ’ में आशुतोष राणा व मकरंद देशपांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उनके अतिरिक्त जाकिर हुसैन, जयवंत वाडकर, नटालिया जानोसेक, मनोज जोशी, सुरेश मेनन और गणेश पाई सहित अन्य कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे।

कहानी के अनुसार, एक रूसी नृत्यांगना माया भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपना कैरियर बनाने के लिए भारत आती हैं। उसकी जिंदगी में एक हादसा होता है, जहां अत्यधिक ड्रग लेने के कारण मंत्रियों के परिवार से जुड़े दो पुरुषों द्वारा धोखधड़ी से उसका दुष्कर्म हो जाता है।

माया विदेशी है और उसे यहां के कानून की जानकारी नहीं है, लेकिन बावजूद इसके वह न्याय के लिए गुहार लगाती है, जहां पॉवर गेम के चलते उसे न्याय तो नहीं मिलता, लेकिन ‘वेश्या’ का ठप्पा लग जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493