ग्रेनेडा ने कोच सांडोवल को बाहर किया

मेड्रिड, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बीबीवीए प्रीमियर लीग सूची में सबसे नीचे स्थित क्लब ग्रेनेडा ने सोमवार को अपने कोच रामोन सांडोवल को निष्कासित कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सांडोवल को रविवार को वेलेंसिया के साथ हुए मैच में 2-1 से मिली हार के बाद क्लब से बाहर कर दिया गया।

रविवार को हुए मुकाबले में हार झेलने के बाद ग्रेनेडा लीग सूची में सबसे नीचे पहुंच गया है। वह अब तक खेले गए 25 मैचों में कुल 20 अंक ही हासिल कर पाया है।

क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, “हाल के सप्ताहों के नतीजों को देखते हुए क्लब को यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा।”

सांडोवल के स्थान पर अब इस सीजन के समापन तक जोस गुटिएरेज ग्रेनेडा क्लब के कोच रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493