मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘कानू’ के निर्देशक प्रभात भट्टाचार्य ने दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के काम से प्रभावित होकर कहा है कि फिल्म में वह दोगुने जोश में हैं।
प्रभात ने आईएएनएस से कहा, “पिछले 7-8 महीनों में खेर साहब के साथ अच्छी बातचीत है और वह यह समझते हैं कि हम समर्पण व सच्चे पेशेवर की तरह काम कर रहे हैं। हमने पहले ही उन्हें पटकथा दे दी थी और उन्हें पता है कि यह अच्छी पटकथा है।”
उन्होंने कहा, “वह अपनी भूमिका को लेकर बेहद आश्वस्त और जिज्ञासु हैं। हमें उन्हें एक्शन के लिए कहने में डर था, क्योंकि वह एक वरिष्ट कलाकार हैं। उनके पहले शेड्यूल के बाद उनके कार्यालय से पता चला कि वह फिल्म के लिए ‘दोगुने जोश’ में हैं।”
फिल्म फुटबॉल पर आधारित फिल्म है, जिसमें खेर बांग्ला कोच की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कन्नू की यात्रा और उसके फुटबॉल क्लब घाटशिला फुटबॉल क्लब के इर्दगिर्द घूमती है।
dharmpath.com dharmpath