कान्स में ऐश्वर्य को देख अवाक-से रह गए अभिषेक

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन 69वें कान्स फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर शानदार सुनहरे रंग की पोशाक पहने नजर आईं, जिसे देख अभिषेक बच्चन अवाक से रह गए।

सोशल मीडिया पर अभिषेक ने ऐश्वर्य की प्रशंसा की है। दोनों 2007 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

अभिषेक ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘जज्बा’ की अभिनेत्री की काले और सफेद रंग की पोशाक में एक तस्वीर पोस्ट की है।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “वो कहते हैं कि एक तस्वीर 100 शब्द कहती है। इस तस्वीर को देख मैं बहुत कुछ सोच सकता हूं।”

ऐश्वर्य ने कुवैत के अली यूनेस द्वारा डिजाइन की गई सुनहरे रंग की गाउन पहनी है।

कान्स फिल्म समारोह में ऐश्वर्य का 15वां साल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493